प्रेरणा —

                                 प्रेरणा 


हम जिंदगी के किसी भी मोड़ पर हों, अक्सर कुछ लोग ऐसे मिल जाते हैं जिन्हें देखकर दिल से महसूस होता है कि भविष्य में मुझे भी इनके जैसा बनना है। उनका जीवन स्तर, उनका संघर्ष, उनका आत्मविश्वास, और कठिनाइयों में भी मुस्कुराते रहना हमें भीतर तक छू जाता है। हमें महसूस होता है कि सफलता केवल ऊंचे पदों से नहीं बल्कि जज़्बे, मेहनत और अच्छे आचरण से भी तय होती है।

यह जरूरी नहीं है कि हमारे प्रेरणा स्रोत कोई प्रसिद्ध सेलिब्रिटी हों। कई बार एक साधारण सा इंसान भी अपने व्यवहार, संघर्ष और सकारात्मक सोच के जरिए हमारे लिए गहरी प्रेरणा बन जाता है। उनका सादगी भरा जीवन, सच्चाई के साथ संघर्ष करते रहना, और सपनों के प्रति समर्पण हमें बहुत कुछ सिखा जाता है।

जब हम किसी को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं, तो अनजाने में हम खुद को भी बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने लगते हैं। उनका जीवन हमारे लिए एक दर्पण बन जाता है जिसमें हम अपने भविष्य की संभावनाएं देखने लगते हैं। हम यह सीखते हैं कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों, यदि हमारी सोच बड़ी है और इरादे मजबूत हैं, तो रास्ते अपने आप बनते जाते हैं।

इसी के साथ एक और महत्वपूर्ण बात समझनी चाहिए कि जैसे आज हमें किसी से प्रेरणा मिलती है, वैसे ही आज हम भी किसी न किसी के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे होते हैं। हमारे छोटे-छोटे प्रयास, हमारी ईमानदारी, हमारा संघर्ष और धैर्य किसी और को चुपचाप प्रभावित कर रहा होता है। हमें यह अहसास भले ही तुरंत न हो, पर हमारी जीवन यात्रा किसी और के सपनों को पंख दे रही होती है।

इसलिए हमें अपने आचरण, सोच और कार्यों को ऐसा बनाना चाहिए कि जब कोई हमें देखे तो उसे भी अपने सपनों पर विश्वास करने की प्रेरणा मिले। अपने आदर्शों का सम्मान करते हुए, खुद को भी निरंतर बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। संघर्ष करते रहिए, सीखते रहिए और इस सफर में याद रखिए कि आपकी कहानी भी किसी के दिल में आशा की लौ जगा सकती है।

— आदर्श 🤍
दिनांक : 17/05/2025

Comments

Popular posts from this blog

आज और अभी का : साहित्य,समाज और संस्कृति 🧿👣

संदेश ✉️

अर्धांगिनी 🫂♥️