Posts

त्योहार 🌻✨

Image
जब मैं माध्यमिक स्तर में पढ़ता था, तो कोचिंग के लिए अक्सर अपने अंकल के पास जाया करता था। वे मेरे स्कूल में भी शिक्षक थे। एक दिन पढ़ाई के दौरान मैंने उनसे पूछा कि हमारे देश, खासकर हिन्दू धर्म में, इतने त्योहार क्यों होते हैं। उन्होंने कहा कि इंसान को खुश रहने के लिए पर्व-त्योहार बेहद जरूरी होते हैं। हम चाहे कितना भी मनचाहा सामान खरीद लें या कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर लें, उसकी खुशी कुछ ही दिनों की होती है। लेकिन त्योहार ऐसे मौके होते हैं जो हमें बिना किसी कारण के भी हँसने और अपनों के साथ समय बिताने का अवसर देते हैं। उनकी बात उस समय मेरे दिल को छू गई थी, क्योंकि मैंने हाल ही में एक नई साइकिल खरीदी थी, जिसके लिए मैं बहुत दिनों से उत्साहित था। लेकिन कुछ ही दिनों में उसकी खुशी कम हो गई और सब कुछ फिर से सामान्य लगने लगा। तभी मुझे महसूस हुआ कि त्योहार वास्तव में ज़िंदगी को थोड़ा और खूबसूरत बनाने के लिए बनाए गए हैं। पर आज के समय में शायद हम इस भावना को भूल चुके हैं। त्योहार अब खुशी का नहीं, जिम्मेदारियों और तैयारियों का बोझ बनते जा रहे हैं। हम उन्हें मनाने के बजाय निभाने लगे हैं। पह...

चुनाव पर कुछ लाइन..✍️

Image
                       " चुनाव पर कुछ लाइन :"...✍️ कौन जात हो भाई?  दलित है' साब ! नहीं मतलब किसमें आते हो ?  आपकी गाली में आते हैं  गंदी नाली में आते हैं  और अलग की हुई  थाली में आते हैं साब!  नहीं मुझे लगा हिंदू में आते हो।  आता हूँ न साब !  पर आपके चुनाव में क्या खाते हो भाई ?   जो एक दलित खाता है साब ! नहीं मतलब क्या-क्या खाते हो?  आपसे मार खाता हूँ  कर्ज का भार खाता है और तंगी में नून तो कभी अचार खाता हूँ साब ! नही मुझे लगा कि मूर्गा खाते हो !  खाता हूँ न साब ! पर आपके चुनाव में। क्या पिते होभाई ? जो एक दलित पीता है साब !  नहीं मतलब क्या-क्या पीने हो ? छूआ हुल का गम  टूटे अरमानों का दम और  नंगी आंखों से देखा गया सारा भरम साब ! नहीं मुझे लगा शराब पीते हो।  पीता हूँ न साब ! पर आपने चुनाव में। क्या मिला है भाई ?  जो एक दलितों को मिलता है साब ! नहीं मतलब क्या -क्या मिला है ?  जिल्लत भरी जिंदगी  आपकी धोई हुई गंदगी और...

मध्यम वर्गीय परिवार के दो बेटे :

मध्यम वर्गीय परिवार के दो बेटे : मध्यम वर्गीय परिवारों में दो तरह के बेटे होते हैं। एक वे, जो बचपन से अपनी हर ख्वाहिश अपने माता-पिता के पैसों से पूरी करते हैं। उनकी इच्छाएँ कभी अधूरी नहीं रहतीं, क्योंकि माँ-बाप उनकी हर फरमाइश पूरी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब वे बड़े होते हैं और खुद कमाने लगते हैं, तो उनकी कमाई सिर्फ जरूरतों तक सीमित रह जाती है। फिर जिंदगी ऐसे मोड़ पर आ जाती है कि उनके अपने सपने कहीं खो जाते हैं, और वे बस जिम्मेदारियों को निभाने में उलझकर रह जाते हैं। दूसरी तरफ वे बेटे होते हैं, जो बचपन से ही अपनी इच्छाओं को सीमित करना सीख जाते हैं। जिनके माता-पिता हर फरमाइश तो पूरी नहीं कर पाते, लेकिन उन्हें जरूरतों की अहमियत समझा देते हैं। ये बच्चे कम में भी खुश रहना सीख जाते हैं, अपने सपनों को वक्त के साथ सहेजकर रखते हैं। और फिर जब ये बड़े होते हैं, खुद कमाने लगते हैं, तो अपनी हर ख्वाहिश को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। उनके लिए जिंदगी सिर्फ जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं होती, बल्कि वे अपने हर उस सपने को भी पूरा करते हैं, जिसे कभी बचपन में दबा दिया था। फर्क बस इतना होता...

संदेश ✉️

Image
राय (समाज हित के लिए संदेश ) मुस्कान का जो केस हुआ अभी मेरठ में  हिंदुस्तान का संस्कृति ये है कि तुम  हिंदुस्तान को बदलना चाह रहे हो  आप ये सोच रहे हो ये जो लोग है, क्रांति कर देगे जो, कार्टून बना रहे है  मुस्कान के नाम पर लोगों को ये दुख  नहीं है मतलब लोग ये नहीं सोच रहे है, की ये कितनी गंभीर मामला है ,इसपर  थोड़ा गंभीर स्थिति होनी चाहिए लेकिन  लोग उस पर कार्टून बना रहे है और ये कौन  लोग है जो कार्टून बना रहे है दबा कर share  कर रहे है ये वही लोग है जो शिक्षित लोग है  जो अशिक्षित लोग है उन्हें ये सब करना नहीं  आता है आप इनकी बौद्धिक चेतना की बात कर रहे है, कि ये जागेंगे ..। "स्वामी विवेकानंद ने कहा था  उठो जागो और तब तक मत  रुको जबतक आपको लक्ष्य की  प्राप्ति नहीं हो जाती" आपको लगता है, ये जो वर्ग इस  बात पर हंस रहे हैं इस बात पर  बनी वीडियो कार्टून को दबाकर  शेयर कर रहा है जिस पर उनकी  प्रतिक्रिया हास्यास्पद है  क्या ये वर्ग कभी क्रांति कर पाएगा  ये घटना जब उसके घर में घटेगी ...

विज्ञान और कविता

Image
विशेष: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और विज्ञान की कविता मुकुल सरल | 28 Feb 2021 नज़रिया साहित्य-संस्कृति विज्ञान भारत राजनीति आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है और इतवार भी तो क्यों न आज ‘इतवार की कविता’ में विज्ञान से ही जुड़ी कविताओं के बारे में बात की जाए। ऐसा सोचते ही मुझे सबसे पहले चकबस्त याद आए। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस  आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है, तो आज ‘इतवार की कविता’ में विज्ञान से ही जुड़ी किसी कविता को पढ़ा जाना चाहिए। हालांकि कवि-शायर अपने कहन, अपनी रचना में अपनी कल्पना, अपने जज़्बात और एहसास से काम लेता है लेकिन कभी भी जीवन के सच और विज्ञान का निषेध नहीं करता। इसके उलट वह ज्ञान-विज्ञान के गूढ़ रहस्यों को बहुत आसान शब्दों और अर्थों में भी प्रकट कर देता है। कभी-कभी कोई एक दोहा, चौपाई या शेर एक सूत्र रूप में प्रकट हो जाता है। जैसे जीवन या जीवन गति या कहें कि शरीर विज्ञान को 19वीं सदी का शायर किस ख़बसूरती से एक शेर में समेट देता है। वह कहता है-  ज़िंदगी क्या है अनासिर में ज़ुहूर-ए-तरतीब मौत क्या है इन्हीं अज्ज़ा का परेशाँ होना जी हां, यह बृज नारायण चकबस्त का मशहूर शे...

मत कत्ल करो आवाजों का

Image
कुछ सीखने का प्रयास कर रहा हु .. मत कत्ल करो आवाजों को - अहमद फराज 🌼

ये महलों ये तख्तों

Image
ये महलों ये तख़्तों  ये ताजों की दुनिया  ये इंसाँ के दुश्मन  समाजों की दुनिया  ये दौलत के भूके  रिवाजों की दुनिया  ये दुनिया अगर मिल  भी जाए तो क्या है..! पुस्तक : kulliyat-e-sahir Ludhianvi  रचनाकार : SAHIR LUDHIANAVI  प्रकाशन : Farid Book Depot